फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों ने एटीएम कार्ड से उड़ाए 26 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिराें ने एटीएम कार्ड से उड़ाए 26 हजार
विज्ञापन


एटीएम से रुपये निकालने गई विवाहिता का कार्ड बदलकर उसके खाते से 26 हजार रुपये उड़ा दिए गए। नगर के एसडीएम कालोनी निवासी अंकिता पत्नी विवेक ने बताया कि वह एसडीएम कालोनी के पेट्रोल पंप स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गई थी।

एटीएम में पहले से ही मौजूद युवकों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और उसके खाते से 26 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे जानकारी हुई। अंकिता ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। कोतवाल ने अन्य घटनाओं के खुलासे की संभावना भी व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें