फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 29 हजार निकाले

Wed, 02 Dec 2015 12:21 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने आए किसान का एक युवती ने एटीएम कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन


देखते ही देखते युवती  किसान के एटीएम से 29 हजार रुपये निकालकर अपने साथी संग बाइक पर बैठकर भाग गई। किसान ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



कोतवाली देहात के गांव सिखेड़ा निवासी विनोद कुमार पुत्र निहाल सिंह ने बताया कि उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। सोमवार दोपहर वह बुलंदशहर आए थे।

खरीदारी के लिए डीएम रोड स्थित सिंडीकेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए। तभी पीछे से एक लड़की और एक लड़का आए और बोले कि एटीएम कैंसिल नहीं हुआ है।

आप अपना कार्ड और पिन नंबर बताएं। तभी युवती ने एटीएम कार्ड लेकर बदल दिया और एटीएम से रुपये निकालकर बाइक पर बैठकर साथी संग भाग गई।

तभी मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से 29 हजार रुपये निकल गए हैं। मैसेज देखकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें