फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता भटककर सिकंदराबाद पहुंची युवती,दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ता भटककर पहुंची युवती से गैंगरेप
विज्ञापन

सिकंदराबाद (बुलंदशहर)। रास्ता भटककर सिकंदराबाद पहुंची बागपत की युवती के साथ फल व्रिकेता समेत चार युवकों ने गैंगरेप कर डाला। इसके बाद आरोपियों ने उससे सात सौ रुपये लूट लिए और उसे सड़क पर छोड़ दिया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद बागपत निवासी युवती ने बताया कि रविवार सुबह वह शॉपिंग करने के लिए दिल्ली गई थी। लौटते समय भूलवश वह दिल्ली से खुर्जा अलीगढ़ के लिए जाने वाली बस में सवार हो गई। सिकंदराबाद पहुंचने पर उसे गलत गाड़ी में सवार होने की जानकारी हुई। परिचालक को बताने पर उसने उसे दनकौर तिराहे पर उतार दिया। बताया कि वह गलत जगह पहुंचने पर डर के मारे काफी घबराई हुई थी। इसी दौरान एक फल बेचने वाला युवक उसके पास पहुंचा। उसने उसे घर पहुंचाने का भरोसा दिलाया और अपने साथ कमरे पर ले गया। बताया कि जहां युवक ने अपने तीन साथियों के साथ उसके साथ रेप किया। उक्त युवकों ने उससे सात सौ रूपये लूट लिए और उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए। युवती देखने पर आरोपियों को पहचानने का दावा कर रही है। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें