संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
लोनी। कोतवाली लोनी की न्यू विकास नगर कॉलोनी में शनिवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार न्यू विकास नगर कालोनी के रहने वाले पुरुषोत्तम त्यागी (25) ट्रॉनिका सिटी इलाके में एक फैक्ट्री में काम करते थे। इनके चाचा नंदकिशोर ने बताया कि पुरुषोत्तम ने तीन दिनों पूर्व ही ससुराल के पास एक मकान लिया था। देर रात पुरुषोत्तम की सास ने उन्हें फोन कर जहर खाने की बात बताई थी। इसके बाद पुरुषोत्तम के भाई ने उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। लोनी कोतवाली एसएचओ संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।