फैैक्ट्री कर्मचारी को बदमाशों ने मारी गोली
- गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
अज्ञात हमलावारों ने फैक्ट्री कर्मचारी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
अलीगढ़ निवासी उबैर (25) पुत्र शमशाद ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित भगती उद्योग में काम करता है। नगर के गौरखी इलाके में किराए पर रहता है। शनिवार शाम करीब 7.30 बजे ड्यूटी के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। फैक्ट्री से करीब सौ मीटर की दूरी पर झाड़ियों में छिपे अज्ञात हमलावारों ने अचानक उसपर फायरिंग कर दी। गोली पेट में लगने के कारण वह घायल हो गया। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।