फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल
विज्ञापन


खानपुर। थाना पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर किसी व्यक्ति ने प्रधानमंत्री और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे खानपुर थाना के बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप पर एक व्यक्ति ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक अधेड़ व्यक्ति प्रधानमंत्री के लिए और महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणी करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कहीं कोई कार्यक्रम हो रहा है और टेंट के पीछे कुछ व्यक्ति एक अधेड़ व्यक्ति की वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में अधेड़ युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिलाओं के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। साथ ही वीडियो बनाने वाले लोग उसे उत्साहित कर रहे हैं। मामले में थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि व्यस्तता के कारण ग्रुप नहीं देखा है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें