फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहनों को कार सवारों ने किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सगी बहनों को कार सवारों ने किया अगवा
विज्ञापन

- मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव, पुलिस सतर्क
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
चोला। शौच के लिए गई सगी बहनों को कार सवार युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अगवा कर लिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। पुलिस ने मामले में आरोपी व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव निवासी 20 वर्ष और 17 वर्षीय दो सगी बहनें शनिवार की शाम गांव के बाहर शौच करने के लिए गई थी। लड़कियों के पिता ने बताया कि इसी दौरान गांव निवासी इश्ब खां अपने एक साथी के साथ दोनों बहनों को कार से अगवा कर लिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सलेम व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। वही गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें