फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में मंगलवार शाम मोहल्ले के ही युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। पीड़ित ने नामजद समेत आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर के कायस्थवाडा निवासी छोटू पुत्र लखमी सैनी ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ला निवासी एक युवक करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों के साथ उस पर हमला कर दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


मायके वालों पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया
सिकंदराबाद। नगर निवासी एक युवक ने ससुराल वालों पर अपनी पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया हैं। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खत्रीवाड़ा निवासी किशोर पुत्र नारायन सिंह ने बताया कि चार माह पूर्व उसकी पत्नी मीनाक्षी मायके जाने की बात कहकर अपनी दो बेटियों के साथ घार से निकली थी। उसके बाद वह कई बार ससुराल पत्नी को लेने के लिए गया। मगर ससुराल वालों ने उसे विदा करने से इंकार कर दिया। वहीं उसका साला दोनों बेटियों को उसके पास छोड़कर चला गया। कोतवाल गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें