फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे, अभी नौ नामजद भी हैं बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना बवाल : 36 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे, नौ नामजद अभी बाकी
विज्ञापन

- 27 नामजद में से 17 आरोपी अब तक जा चुके हैं जेल
- 19 आरोपी प्रकाश में आने पर गए हैं जेल, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्याना बवाल मामले में बृहस्पतिवार को आरोपी शिखर अग्रवाल समेत अब तक कुल 36 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। जबकि नौ नामजद व अन्य अज्ञात आरोपी अब भी पुलिस के चंगुल से दूर हैं। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

स्याना बवाल मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर समेत एक युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने 27 नामजद आरोपियों समेत 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में आरोपी शिखर अग्रवाल की भी गिरफ्तारी कर ली। शिखर से पहले पुलिस कुल 35 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी थी। मामले में अब तक जेल गए 36 आरोपियों में से 17 आरोपी नामजद हैं, जबकि अन्य 18 आरोपियों की शिनाख्त पुलिस ने वायरल हुई हिंसा की वीडियो के आधार पर की थी। मामले में अब तक 9 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इन आरोपियों की गिरफ्तारी या न्यायालय में हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई करेगी। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें