फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत
विज्ञापन


अरनिया। क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में हाईटेंशन लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पहासू क्षेत्र के गांव कसूमी निवासी अजय 30 पुत्र रहीस पाल जरारा बिजलीघर पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात था। रविवार रात वह अरनिया क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट को ठीक करने गया था। फॉल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारियों ने भी जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ सतीश यादव ने मृतक के परिजनों को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उधर, मृतक के पिता ने विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें