फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

- गंभीर हालत में युवक को हायर सेंटर रेफर किया
खुर्जा। जंक्शन रोड पर बृहस्पतिवार को कार सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा थाना क्षेत्र स्थित गांव मुरादगढ़ी निवासी जसवीर पुत्र बहादुर सिंह जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव सीकरी में अपनी बहन के घर रहता है। बुधवार देर शाम वह घूमने के लिए बाइक से जंक्शन रोड पर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कार में सवार चार लोग पहुंचे और उस पर फायर झोंक दिया। बाजू में गोली लगने से जसवीर घायल होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी आ गई। आनन-फानन में घायल जसवीर को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जसवीर का जमीन को लेकर किसी से विवाद चल रहा है। अभी तक तक मामले में पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें