फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान होमगार्ड के साथ की हाथापाई,वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान होमगार्ड के साथ हाथापाई, वर्दी फाड़ी

सिकंदराबाद। वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक सवार तीन युवकों को रोकने पर एक युवक ने होमगार्ड के साथ हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ दी। जबकि उसके दो साथी भाग गए। साथ में चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने युवक से होमगार्ड को छुड़ाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

होमगार्ड राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम ट्रैफिक पुलिस के साथ नगर के दनकौर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान कोतवाली की ओर से बिना हेलमेट के बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया तो युवक उससे बहस करने लगे। इन्हीं में से पीछे बैठे खत्रीवाड़ा निवासी सचिन पुत्र बिजेंद्र ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और उसकी वर्दी फाड़ डाली। मामले को बढ़ता देख उसके दोनों साथी बाइक लेकर भाग गए। साथ में चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने सचिन से होमगार्ड को छुड़ाया। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर पर सचिन व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सचिन को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें