फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से स्वास्थ्यकर्मी ने की छेड़छाड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से स्वास्थ्यकर्मी ने की छेड़छाड़, हंगामा
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला महिला अस्पताल में भर्ती महिला से एक स्वास्थ्य कर्मी (ठेके पर तैनात वार्ड ब्वॉय) ने रविवार देर रात छेड़छाड़ कर दी। जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा किया और आरोपी को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, मामले में जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सीएमओ ने प्रमुख सचिव के आदेश पर उसकी सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी को दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इस दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि रविवार देर रात को एक युवक चेकअप करने के बहाने उसके वार्ड में आया। इस दौरान पीड़िता ने उसे पेट में दर्द होने की शिकायत की थी। आरोपी ने खुद को चिकित्सक बताया था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक ने पीड़ित महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और हत्या की धमकी देकर चला गया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। नगर कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी जिला महिला अस्पताल में ठेके पर वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात था। सीएमओ केएन तिवारी ने बताया कि जांच में आरोपी दोषी पाया गया है, प्रमुख सचिव के आदेश पर उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें