फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में डांट से नाराज होकर 12वीं का छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में डांट से नाराज होकर 12वीं का छात्र लापता
विज्ञापन

खुर्जा। घर में पिता की डांट से नाराज होकर 12वीं का छात्र कहीं चला गया। पिछले चार दिनों से उसकी तलाश में परिजन भटक रहे हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव सांरगपुर निवासी 17 वर्षीय मनोज कुमार 12वीं कक्षा में पढ़ता है। 14 जून को उसके पिता ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया। उसके बाद से मनोज घर से गायब है। परिजनों ने अपने रिश्तेदारी से लेकर हर जानकारों से पूछताछ की लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिछले चार दिनों से बेटे की तलाश में भटक रहे परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। पीड़ित परिवार के लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने छात्र की तलाश करने का आश्वासन परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें