फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटककर युवक ने दी जान
विज्ञापन


शिकारपुर । कोतवाली क्षेत्र के गांव आंचरू कलां गांव में किसी बात से परेशान युवक ने गले में फंदा लगाकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की ओर से कोतवाली में सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव आंचरु कलां निवासी रोबिन (24) पुत्र रतन गांव में पारौली मोड़ के पास नाई की दुकान करता था। रविवार को वह कहीं गया था, दोपहर में लौटने के बाद उसने दुकान नहीं खोली थी। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम वह घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह पारौली मोड़ स्थित मार्केट के पीछे एक पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक कई दिन से गुमसुम सा रह रहा था। जिसके चलते ही उसने पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें