किसान से लूटे 50 हजार
डिबाई। कर्णवास-डिबाई मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर गांव रहमापुर के निकट बाइक सवार किसान से शुक्रवार दोपहर 50 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश डिबाई की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग भी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। कोतवाली निरीक्षक शौकंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को संदिंध मान रही है।
गांव तलवार निवासी तेजवीर पुत्र राकेश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक से दोपहर एक बजे पचास हजार रुपये लेकर बुरा वाली गली में एक सराफा व्यापारी से अपने जेवर लेने आया था। इस दौरान वह सड़क पर गांव रहमापुर पर पकौड़ी खाने के लिए रुक गया। इसी दौरान बाइकर्स दो बदमाशों ने उसकी जेब में रखे पचास हजार रुपये लूट लिए और डिबाई की ओर भाग गए। बताया कि उनके पास तमंचा भी था। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित ने बाइक का नंबर बताया है । पुलिस जांच कर रही है।