फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो =
विज्ञापन


प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, हंगामा

ककोड़। प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गौतमबुद्धनगर के थाना रबुपुरा क्षेत्र के गांव मारहरा निवासी चंद्रशेखर सिंह पुत्र मेघराज सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी कंचन देवी को बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद कंचन को झाझर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार देर शाम करीब छह बजे कंचन ने एक पुत्री को जन्म दिया था। आरोप है कि जन्म के कुछ देर बाद ही चिकित्सक की लापरवाही से बच्ची व उसकी मां की अस्पताल में मौत हो गई। उधर, परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों के गुस्से व हंगामे के दौरान अस्पताल के कर्मचारी व चिकित्सक भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं, परिजनों ने अस्पताल के एक अज्ञात चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले में ककोड़ थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चू सिंह, थाना प्रभारी ककोड़ ने कहा कि मृतका के पति चंद्रशेखर की तहरीर पर अज्ञात चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। जांच और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें