फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद मौत प्रकरण:::

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद मौत प्रकरण:
विज्ञापन

शव बरामद होने से करीब 40 घंटे पूर्व ही हो गई थी पूर्व सांसद की मौत
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी खाली, बिसरा की हो रही तैयारी
- तीन डॉक्टर्स के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, नहीं मिली कोई ठोस जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पूर्व सांसद की मौत के मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई पुख्ता तथ्य सामने न आने पर मौत का कारण भी 24 घंटे बाद तक अस्पष्ट है। मृतक पूर्व सांसद के शव से बिसरा प्रिजर्व कर आगरा लैब भेजने की तैयारी की जा रही है। मौत का राज अब बिसरा रिपोर्ट आने तक अनसुलझा ही नजर आ रहा है। पीएम रिपोर्ट में पूर्व सांसद की मौत शव मिलने के 40 घंटे पूर्व होने की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार शाम करीब चार बजे बुलंदशहर लोकसभा सीट से वर्ष 2009 में सांसद रहे खुर्जा निवासी कमलेश वाल्मीकि का शव उनके आवास स्थित कमरे से ही बरामद हुआ था। उनके मुंह, नाक और आंख से खून बह रहा था। जबकि, मुंह, नाक, गला, पैर और नाखून नीले पड़े हुए थे। जबकि, शरीर के अन्य अंगों पर एलर्जी जैसे फफोले पड़ गए थे। उनकी मौत का कारण स्पष्ट न होने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। जिसके बाद देर रात पूर्व सांसद का तीन डॉक्टर के पैनल की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। करीब दो घंटे तक चले पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी की गई थी। गहनता से हुए पोस्टमार्टम परीक्षण के दौरान भी पूर्व सांसद की मौत का कारण अस्पष्ट ही नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो चिकित्सकों ने मौत का कारण जानने के लिए पूर्व सांसद के शव का कई जगह से परीक्षण किया था। पोस्टमार्टम में केवल उनकी मौत करीब 40 घंटे पूर्व होने की ही पुष्टि हो सकी है। इस कारण पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और बिसरा प्रिजर्व कर आगरा लैब जांच के लिए भेजा जा रहा है। सीओ खुर्जा गोपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में केवल मौत के समय की आंशिक पुष्टि हो सकी है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण अस्पष्ट होने के कारण बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए लैब को भेजा जा रहा है। बिसरा रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें