फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के कर्मचारी ने किया 25,50000 रूपये का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के कर्मचारी ने किया साढ़े पच्चीस लाख रुपये का गबन
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
सिकंदराबाद। एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के कर्मचारी ने 25,50000 रुपये का गबन कर लिया। मैनेजर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

प्रिंस नगर अलीगढ़ निवासी ओंकार सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी बैंकों के एटीएम में कैश डालने का कार्य करती है। वह कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं। बताया कि सिकंदराबाद के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी नवीन कुमार पुत्र रामअवतार उनकी कंपनी में नौकरी करता था। उस पर सिकंदराबाद के बैंकों के एटीएम में कैश डालने की जिम्मेदारी थी। वह बैंकों से कैश लेकर एटीएम मशीन में डालता था। जिसके लिए उसे कोड दिया गया था। बताया कि नवीन ने सिकंदराबाद के विभिन्न बैंकों में कैश में घपला कर 25,50000 रुपये का गबन कर लिया। मामला खुलने पर उसने लिखित में गलती मानी। कैश लौटाने के आश्वासन के बाद भी कैश नहीं लौटाया। वही चर्चा है कि उक्त युवक कर्ज में दबा हुआ था। जिसके चलते उसने गबन किया। वहीं तीन दिन पूर्व वह संदिग्ध हालात में घर से लापता भी हो गया। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर भी दी थी। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें