फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे बाजार युवकों ने रंजिशन की फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरे बाजार युवकों ने की फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गुलावठी। स्थानीय शफाखाना रोड बाजार में मंगलवार देर रात करीब एक दर्जन युवकों ने तमंचों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग शुरू होते ही बाजार में भगदड़ मच गई तथा दुकानदार अपनी दुकानों के शटर डालकर भागने लगे। फायरिंग की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने कुछ लोगों के घर मोहल्ला पीरखां में जाकर दबिश दी।
जानकारी के अनुसार एक ही समुदाय के दो गुटों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि एक गुट द्वारा मोहल्ला पीरखां के एक व्यक्ति के साथ स्थानीय धौलाना बस स्टैंड पर लेनदेन के विवाद को लेकर मंगलवार देर शाम मारपीट की गई। इस घटना के करीब दो घंटे बाद मोहल्ला पीरखां से करीब एक दर्जन युवक, जिनमें कई लोग तमंचों से लैस थे ने शफाखाना रोड पर आकर हवा में फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बाजार में हड़कंप मच गया। संयोगवश फायरिंग से किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद सड़क पर दूर-दूर तक कारतूसों के खोखेे बिखरे पड़े देखे गए। सूचना पर थानाध्यक्ष मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय मोहल्ला पीरखां में कई घरों पर दबिश दी, परंतु कोई भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया। इस संबंध में शफाखाना रोड निवासी असलम पुत्र इकबाल ने मोहल्ला पीरखां निवासी 9 व्यक्तियों को नामजद करते हुए तथा कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर आरोप लगाया है कि आरोपी अपने हाथों में लाठी, डंडे, तलवारें व कांच की बोतल, पिस्टल व तमंचों के साथ वादी के परिवारीजनों के साथ मारपीट की। साथ ही विरोध करने पर गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दो पक्षों में लेनदेन पर विवाद हुआ था। शफाखाना रोड एवं मोहल्ला पीरखां के व्यक्तियों के बीच झगड़ा हुआ था। मोहल्ला पीरखां के कुछ युवकों पर शफाखाना रोड पर आकर झगड़ा करने व फायरिंग करने का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
- बिजेंद्र सिंह भड़ाना, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें