फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसरोली के युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसरोली के युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन


बुलंदशहर/शिकारपुर। शिकारपुर क्षेत्र के गांव भैंसरोली नासिरपुर के एक युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका जता रहे हैं। इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने पर होगा। शनिवार को गांव में शव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव भैंसरोली नासिरपुर का करीब 40 वर्षीय शिव कुमार उर्फ कालिया हरियाणा के सोनीपत जिले में नौकरी करता था। बताया कि वह 13 दिसंबर को सोनीपत से घर के लिए चला था। शिव कुमार ने फोन कर घर आने की जानकारी दी थी। उसके बाद उसका फोन बंद आने लगा जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो शुक्रवार को परिजन दिल्ली पहुंचे तो पता चला कि वह आनंद बिहार बस अड्डे पर पहुंचा था जहां उसकी अचानक तबियत खराब हो गई थी। इस कारण वह बेहोश होकर गिर गया था। वहां मौजूद लोगाें और पुलिस ने उसके होश में आने के बाद भेज दिया था। इसी दौरान पता चला कि गाजीपुर मंडी क्षेत्र के नाले में उसका शव मिला है। बताया गया कि उसके पास हजारों रुपये थे और मोबाइल था, जो अभी तक नहीं मिला। परिजनों ने जहरखुरानी की आशंका जताई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद होगी। पोस्टमार्टम के बाद शव दिल्ली से शनिवार दोपहर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान पिता गजे सिंह, मां गीता, पत्नी आशा के अलावा छोटा भाई जितेंद्र और पप्पू और मृतक के पुत्र यशु और विक्रांत आदि शव देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। वह बार-बार बेहोश हो रहे थे और ग्रामीण उनको ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें