फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर पिता को पीटा, बेटी से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये वापस मांगने पर पिता को पीटा, बेटी से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। दूध की पेशगी के रूप में दिए गए पचास हजार रुपये वापस मांगना एक वृद्ध और उसकी बेटी को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने पहले बुजुर्ग के साथ मारपीट की और फिर बीते छह दिसंबर को उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उसके पिता ने गांव निवासी एक व्यक्ति को दूध की पेशगी के तौर पर पचास हजार रुपये दिए थे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने 15 दिन ही दूध देने के बाद दूध देने से इंकार कर दिया। बीते पांच दिसंबर को जब पीड़िता के पिता ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रुपये देने से इंकार कर दिया और पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ वहां से चला गया था। आरोप है कि बीते छह दिसंबर को पीड़िता पशुओं का चारा डालने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी पक्ष के तीन-चार लोगों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से उसे व उसके पिता को भुगत लेने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने मामले में थाना पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें