फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलरामपुर। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में रविवार की शाम ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत हो गई। वह खेत में ट्रैक्टर से उतर रहा था। तभी ट्रैक्टर चल देने से यह हादसा हुआ। किसान रोटावेटर में फंसकर कई खंडों में कट गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। खेत में अलग-अलग पड़े उसके शरीर के अवशेषों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव निवासी फूलचंद (55) पुत्र स्व. मंहगी किसान थे। वह अपने ट्रैक्टर से खेती करवाते थे। रविवार की शाम को फूलचंद का चालक ट्रैक्टर लेकर अन्य किसानों के खेतों की जुताई करने गया हुआ था। चालक का हालचाल जानने के लिए फूलचंद परशुरामपुर गांव पहुंचे। जहां ट्रैक्टर से खेत की जुताई हो रही थी। इस दौरान फूलचंद ट्रैक्टर के इंजन पर बैठकर चालक से कुछ बात किए। कुछ देर बाद वह ट्रैक्टर रोककर नीचे उतरने लगे। इस दौरान ट्रैक्टर चल देने से वह रोटावेटर में फंस गए और शरीर कई खंड में हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और खेत में पड़े अवशेष को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। फूलचंद चार बेटा और एक बेटी के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें