फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूड़ चौराहे के निकट शराब ठेके में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूड़ चौराहे के पास शराब ठेके में चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। भूड़ चौकी क्षेत्र में चौराहे के पास स्थित शराब के ठेके में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार रात चोरी कर ली। पीड़ित ठेका संचालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

भूड़ चौकी क्षेत्र में चौराहे के पास राजीव कुमार की अंग्रेजी शराब की दुकान है। उन्होंने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार देर रात वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। शनिवार दोपहर जब वह दुकान पर पहुंचा और शटर खोला तो भौचक्का रह गया। दुकान की छत कटी हुई थी। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो तीन पेटी शराब गायब थी। शराब की कुल कीमत करीब 24 हजार रुपये बताई जा रही है। सूचना के बाद बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। देहात कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें