फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज हत्याकांड: दो आरोपी दोषी करार, आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
पंकज हत्याकांड: दो आरोपी दोषी करार, आजीवन कारावास
विज्ञापन

- एडीजे खुर्जा ने दोनों आरोपियों को सुनाई सजा
- छतारी क्षेत्र के गांव सिद्धपुर में वर्ष 2015 की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। छतारी थाना क्षेत्र के गांव सिद्धपुर पापड़ी निवासी युवक पंकज की हत्या के मामले में एडीजे खुर्जा ज्योत्सना सिंह के न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी माना है। दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास समेत अर्थदंड सुनाया है।
विज्ञापन

अपर शासकीय अधिवक्ता यशपाल सिंह व विजय कुमार ने बताया कि वादी नेत्रपाल सिंह ने 21 जुलाई 2015 को अपने पुत्र पंकज की हत्या की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने भूरा पुत्र कुंदन सिंह, कमलेश पत्नी भूरा, ऋषिपाल पुत्र नौरंगी लाल निवासी गांव सिद्धपुर पापड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। उसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश कर दी थी। एडीजे खुर्जा ज्योत्सना सिंह की कोर्ट ने गवाहों, सुबूतों और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच बहस सुनकर भूरा व ऋषिपाल को दोषी माना है। दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास व 10-10 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया गया है। वहीं, कमलेश को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें