फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला 4 दिन से लापता पीएसी जवान का शव

Wed, 14 Nov 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पिपाला निवासी चार दिन से लापता पीएसी जवान का शव मंगलवार रात लखावटी मध्य गंगनहर में मिला। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हंगामे की आशंका के चलते मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ एसएसपी ने कैंप बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


गांव पिपाला निवासी रिटायर्ड फौजी चौधरी वीरपाल सिंह का पुत्र टीकम उर्फ टिंकू (32) छठीं वाहिनी का पीएसी का जवान था। वह केरल स्थित कोच्चि में ट्रेनिंग कर रहा था। दीपावली के मौके पर वह छुट्टी लेकर गांव आया था।

परिजनों के अनुसार वह शनिवार को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए गांव से निकला था, जिसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों-पुलिस को जवान का मोबाइल और बैग नहर किनारे पड़ा मिला था, जिसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


तभी से परिजन और पुलिस उसकी तलाश में लगे हुए थे। मंगलवार को पूरे दिन ग्रामीण थाने पर डटे रहे। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गांव प्रेमपुर के कुछ युवक रात आठ बजे प्रेमपुर झाल पर खड़े हुए थे। इस दौरान उनको एक डेड बॉडी दिखाई दी।

सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त जवान टिंकू के रूप में की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसएसपी केबी सिंह ,एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

टिंकू के मुंह और सिर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक सैकड़ों ग्रामीण थाने पर जमा थे। उधर, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। - केबी सिंह, एसएसपी बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें