फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर फेंका

Sun, 21 Oct 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को अलीगढ़ निवासी आरोपी ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मायके के निकट फेंक कर चले गए। पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


नगर निवासी आशिया (21) ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह जनवरी 2017 में अलीगढ़ निवासी युवक से हुआ था। शादी में मायके वालों ने काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन उससे खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में एक बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। वहीं, आरोप है कि बीते 17 अक्तूबर को आरोपी पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और गंभीर हालत में बुलंदशहर स्थित मायके के निकट फेंक कर चले गए। इसके बाद पीड़िता को उसके मायके वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़िता ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ एसएसपी से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें