फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह एक बाग में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वृद्ध पिछले कुछ समय से बीमार था, इसी कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी विजेंद्र पुत्र स्व. हरफूल खेती बाड़ी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करते थे। बताया गया कि वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार सुबह वह घर से निकलकर कहीं गए थे। कुछ देर बाद ही ग्रामीणों ने उनका शव गांव के बाहर स्थित एक बाग में फंदे से लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज नवीन भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि विजेंद्र पिछले काफी समय से बीमारी से जूझ रहा था। इस कारण उसने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें