फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के प्रेमी ने साथी संग की थी पंकज की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के प्रेमी ने साथी के साथ की थी पंकज की हत्या
विज्ञापन

बीबीनगर। ढाई माह पूर्व थाना क्षेत्र में हुए पंकज हत्याकांड का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। इसमें पाया गया है कि पत्नी के प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर पंकज की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर नीम नदी पुल के नीचे से आलाकत्ल डंडा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस हत्या में शामिल दूसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव केशोपुर सठला में ढाई माह पूर्व पंकज की हत्या कर शव एक खेत में फेंक दिया गया था। हत्यारोपियों ने पंकज के शव को हादसा दर्शाने का भरसक प्रयास किया था। थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि पंकज हत्याकांड के खुलासे में परिजन भी पुलिस का कोई सहयोग नहीं कर रहे थे। बुधवार को पुलिस ने केशोपुर सठला निवासी महेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी महेंद्र ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि पंकज अपनी पत्नी पर शक करता था तथा महेंद्र से उससे अवैध संबंध होने की बात कहता था। इसे लेकर गांव में पंचायतें भी हुई। बताया कि पंकज अपनी पत्नी के बीच महेंद्र की निकटता आने पर परिवार सहित पिलखुवा अपनी ससुराल में ही रहने लगा। 13 जुलाई को पंकज अपनी ससुराल से गांव सठला आया था। उसके बाद उसकी महेंद्र से कहासुनी हो गई। उसके बाद पंकज ने शराब पी जिसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर महेंद्र ने अपने एक साथी के साथ लाठी से पंकज के सिर पर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होक र गिर गया। पंकज की हत्या के बाद आरोपियों ने उसका शव कार में डाला तथा सड़क किनारे पानी भरे एक खेत में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि महेंद्र दबंग किस्म का व्यक्ति था जिसके डर से पंकज के परिवार को भय बना रहता था तथा पंकज भी आपराधिक प्रवृति का था। पुलिस ने महेंद्र की निशानदेही पर आलाकत्ल डंडा भी नीमनदी पुल के नीचे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस महेंद्र के साथी की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। महेंद्र के गिरफ्तार हो जाने के बाद पंकज के परिवार ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें