फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास व्यापारी से लूटपाट, पेड़ से बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के पास व्यापारी से लूट, पेड़ में बांधा
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मंगलवार रात दुकान बंद कर वापस घर लौट रहे एक व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने सात हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल छीन लिए। विरोध करने पर व्यापारी को बदमाश पेड़ से बांधकर भाग गए। पीड़ित ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुरादनगर निवासी नेत्रपाल पुत्र किसनचंद की पवसरा तिराहे पर कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। नेत्रपाल रात करीब दस बजे दुकान बंद करके पैदल ही घर लौट रहा था। तभी बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाइवे स्थित औरंगाबाद थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सूरजपुर टीकरी मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने नेत्रपाल को रोक लिया और गन प्वाइंट पर उसकी जेब में रखी सात हजार की नकदी और दो मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाश व्यापारी को पेड़ से बांधकर भाग गए। पीड़ित ने बुधवार को थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें