फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो मासूमों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से दो मासूमों की मौत
विज्ञापन


बुलंदशहर/अहार/अनूपशहर। बुखार के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को अहार क्षेत्र में एक साल की और अनूपशहर क्षेत्र में चार साल की दो मासूम बच्चियों की उपचार के दौरान मौत हो गई। लगातार बुखार से हो रहीं मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में बुखार का कहर लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को बुखार ने दो मासूम बच्चियों को अपना शिकार बना लिया। अहार क्षेत्र के गांव मौहरसा निवासी हेमराज की एक साल की बेटी कल्पना गत चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। जिसका उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर मंगलवार को परिजनों ने बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां कल्पना की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान कल्पना ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, अनूपशहर नगर क्षेत्र के मोहल्ला मोरीगेट निवासी सलमान की चार वर्षीय बेटी नमरा भी पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। जिसका उपचार मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा था। जहां बुधवार रात नमरा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नमरा की मौत से परिवार में गम का माहौल बना हुआ है। सपा के नगराध्यक्ष राशिद गाजी ने बताया कि अनूपशहर सीएचसी पर बुखार की रोकथाम के लिए चिकित्सकों द्वारा उपचार और दवाई तक नहीं दी जा रहीं है। जिससे बुखार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। वहीं, सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। दोनों गांव में अन्य लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम को निर्देश दे दिए है। बताया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बुखार होने पर सरकारी अस्पताल या पंजीकृत चिकित्सक के पास ही इलाज कराएं। अपंजीकृत से इलाज नहीं कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें