फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत चिकित्सक को भरी पंचायत में छेड़छाड़ पीड़िता ने मारी चप्पल

विज्ञापन
विज्ञापन
अपंजीकृत चिकित्सक को पंचायत में चप्पल से पीटा
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस की कार्यप्रणाली से तंग आकर पंचायत में पंचों ने किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक को चप्पल से पीटने का फरमान सुना डाला। पीड़ित किशोरी ने भरी पंचायत में ही आरोपी की चप्पल से पिटाई की। थाना पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शनिवार देर रात अपने घर पर सो रही थी। इस दौरान गांव निवासी एक अपंजीकृत चिकित्सक उसके घर के अंदर घुस आया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद डायल-100 पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने आरोपी को अपने साथ ले आई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से साठगांठ कर उसे थाने ले जाने के बजाए रास्ते में ही छोड़ दिया, जिसके बाद रविवार को गांव में पंचायत की गई। पंचायत में आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक समेत पीड़ित किशोरी व उसके परिजन व अन्य ग्रामीण इकट्ठा हुए। इस दौरान पंचायत में पंचों ने फैसला सुनाया कि आरोपी को पीड़ित किशोरी भरी पंचायत में चार चप्पल मारेगी। मामले में इंस्पेक्टर औरंगाबाद अवनीश कुमार कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। जांच की जा रही है। साथ ही डायल-100 पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
जनपद में पंचायत के द्वारा आरोपियों को सजा देने का यह पहला मामला नहीं है। बीते दिनों स्याना थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। वापस लौटने पर पंचायत के फरमान के बाद महिला को पेड़ से बांधकर पीटा गया था। मामले ने तूृल पकड़ा तो प्रशासन सतर्क हुआ और महिला की पिटाई करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें