किशोरी के साथ रेप, रिपोर्ट दर्ज
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव स्थित खेत में युवक ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक किशोरी को पास स्थित एक स्कूल की छत पर ले गया। यहां गांव के लोगों को देख आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को आरोपी ने उसे सुबह के समय बुलाया था, जाने से मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। दोपहर के समय खेत पर जाते समय आरोपी ने उसे दबोच लिया और ज्वार के खेत में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिय और उसकेे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे एक स्कूल की छत पर ले गया। काफी देर तक किशोरी के घर न पहुंचने पर जब परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। तलाश के दौरान ग्रामीणों ने आरोपी युवक और किशोरी को स्कूल की छत पर देखा। ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो