फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख रूपये लूट की सूचना पर महकमे में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख रुपये लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में सोमवार को भारत बंद के दौरान दो लाख रुपये की लूट की सूचना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। करीब एक घंटे तक दौड़ी पुलिस ने सूचना फर्जी निकलने पर राहत की सांस ली और झूठी सूचना देने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को भारत बंद को लेकर शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। एक तरफ पुलिस बंदी के दौरान विपक्षी संगठनों से निपट रही थी वहीं दूसरी ओर अनूपशहर रोड पर पेट्रोल पंप के पास दो लाख रुपये की लूट की सूचना ने महकमे में हड़कंप मचा दिया। आनन फानन में नई मंडी चौकी प्रभारी नवीन भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन उन्हें सूचना देने वाला व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। चौकी प्रभारी ने इस दौरान कंट्रोल रूम से लूट की सूचना देने वाले व्यक्ति का फोन नंबर लिया, जिसके आधार पर पुलिस एक चाय की दुकान पर पहुंची। जहां लूट की सूचना देने वाला व्यक्ति शराब के नशे में धुत खड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सोहनवीर पुत्र जोध सिंह निवासी आवास विकास कालोनी बताया। आरोपी ने बताया कि सचिन नामक एक व्यक्ति पर उसके कुछ रुपये थे। इस कारण उसने सचिन को लूट के मामले में फंसाने के लिए पुलिस को फर्जी सूचना दी थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें