फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथोलॉजी लैब पर बदमाशों ने बोला धावा, एक बदमाश को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैथोलॉजी लैब पर बदमाशों ने बोला धावा, एक दबोचा
विज्ञापन

खानपुर। नगर स्थित एक पैथोलॉजी लैब पर बुधवार शाम अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। लूटपाट की कोशिश करने पर संचालक ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। फायर की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी मौके से भागने लगे। तभी स्थानीय लोगों व राहगीरों ने एक बदमाश को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद दर्जनों चिकित्सक व व्यापारी थाने पहुंचकर भागे बदमाशों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे निरंजन सिंह की कस्बा स्थित लैब पर तीन बदमाश अवैध असलहा लेकर पहुंच गए। आरोपियों ने इस दौरान ब्लड टेस्ट की गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाकर उन पर तमंचा तानते हुए कहा कि गलत रिपोर्ट के कारण मरीज पर बहुत खर्चा हुआ है। साथ ही आरोपियों ने उक्त हर्जाना वसूलने के लिए लैब संचालक पर हमला कर दिया और लूटपाट की कोशिश की। संचालक ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए उस पर फायर झोंक दिया। मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है। चिकित्सकों और व्यापारियों ने थाने पर पहुंचकर भागे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। थाना प्रभारी ने उन्हें निष्पक्ष जांच और भागे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



पुरातन छात्र को विद्यालय ने किया सम्मानित
खानपुर। क्षेत्र के गांव जरियां निवासी ईश्वर दयाल का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन होने पर बृहस्पतिवार को स्वामी सत्यानंद सरस्वती इंटर कालेज में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर दयाल ने कहा कि लगन, नियमित अध्ययन व सकारात्मक सोच रखेंगे तो निश्चित ही प्रगति मार्ग पर प्रशस्त हो जाएंगे। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने दयाल को प्रशस्ति पत्र व राधाकृष्ण की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। समारोह में राजकुमार सिंह, नरेश कुमार, टीका सिंह, गणेश पंडित, प्रशान्त कुमार, अमित सोलंकी, मेघा सिघंल, आदि शिक्षक शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

-----------
जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश
खानपुर। क्षेत्र के गांव जाड़ौल निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार को पारिवारिक कलह के चलते जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई और वो तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। युवक की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें