फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने की विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर ने की विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में एक विवाहिता से उसके देवर ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट भी की गई। पीड़िता ने दहेज के लिए भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति, देवर समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अलीगढ़ क्षेत्र की एक महिला की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व बुलंदशहर के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी में उसके मायके पक्ष के लोगों ने काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन आरोपी ससुरालीजन शादी के कुछ दिन बाद से ही अतिरिक्त दहेज के रुप में एक बाइक व पचास हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि देवर उस पर बुरी नजर रखता था। 23 फरवरी 2018 को पति व अन्य ससुरालीजन किसी रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इस दौरान घर पर देवर ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और भाग निकला। पीड़िता ने परिजनों के लौटने पर सारी घटना बताई। लेकिन, आरोपी ससुरालीजनों ने उल्टा उसे ही बुरा भला कहा। इसके बाद आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अब एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें