फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच पर दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत पांच पर दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
विज्ञापन

जहांगीराबाद। दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म व पति के द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण मामले में थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पांच नामजद ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बीते दिनों एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उसकी शादी करीब सात साल पहले नरसैना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने काफी दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही आरोपी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में उससे पांच लाख रुपये की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपी पीड़िता का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि पति भी परेशान करने के उद्देश्य से उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। साथ ही आरोपी देवर ने भी बीते 28 जनवरी 2018 को पीड़िता को घर पर अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पीड़िता के बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि महिला को सुसराल वालों ने देवर की शिकायत करने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की थी। इसके बाद आरोपी उसे मारपीट कर उसके मायके के बाहर छोड़ कर भाग निकले थे। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर महिला के पति नरेश, सास मुनेश, ससुर देवेंद्र, ननद सुनीता व देवर विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें