फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- उधार की रकम वापस मांगने पर आरोपी ने की वारदात
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में बुधवार को उधार की रकम वापस मांगने पर युवक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मूलरूप से डिबाई निवासी मृतक अबरार दिल्ली के मुस्तफाबाद में फलों का ठेला लगाता है। मृतक की पत्नी खुशनुमा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि एक माह पूर्व वह दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। जिसके बाद से वह गांव मलकपुर में ही रह रहे हैं। आरोप है कि आरोपी इरशाद निवासी मलकपुर ने 12500 रुपये उधार लिए थे और दो माह में वापस चुकाने का वादा किया था। बताया कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने कुछ दिनों का समय मांगा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इरशाद ने इसी दौरान अबरार के सीने में चाकुओं से वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इरशाद को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आला कत्ल बरामद कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गौड़ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में पूरी तरह शांति कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें