फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा मार्का 15 पेटी अवैध शराब समेत तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा मार्का 15 पेटी अवैध शराब समेत तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन


बुलंदशहर। आबकारी विभाग की टीम ने रविवार देर रात अनूपशहर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर गैर प्रांत की अवैध शराब से लदी कार व एक तस्कर को दबोच लिया। आरोपी तस्कर के खिलाफ अनूपशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि हरियाणा प्रांत की अवैध शराब को अनूपशहर क्षेत्र में तस्करी के लिए लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही आबकारी अधिकारी के निर्देशन में वह और आबकारी निरीक्षक जीपी गुप्ता समेत टीम ने अनूपशहर कोतवाल अखिलेश गौड के साथ अनिवास नहर पर डेरा डाल दिया। चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी। कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें हरियाणा प्रांत की 15 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। साथ ही तस्कर मनोज कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मधैयापुर थाना सैफई जिला इटावा को दबोच लिया। साथ ही आरोपी समेत वाहन मालिक दीपक कुमार के खिलाफ अनूपशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस दौरान टीम में सिपाही राजवल्लभ शर्मा, विनोद कुमार, पंकज यादव, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें