फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ दुष्कर्म और बलि देने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास, बलि देने की कोशिश
विज्ञापन


बुलंदशहर। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ससुर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही विफल होने पर आरोपी ने अन्य परिजनों के साथ विवाहिता की बलि देने की भी कोशिश की। पड़ोसियों ने बीच बचाव कर विवाहिता को बचाया। उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 13 फरवरी 2018 को नरसैना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब साढ़े पांच लाख रुपये खर्च किए थे। आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि बीते दिनों जब पीड़ित गर्भवती थी, उस दौरान ससुरालीजनों ने गर्भपात के लिए उसे दवाई खिला दी थी। गर्भपात न होने पर आरोपी ससुर उसे खंीच कर घेर में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर मारपीट भी की गई। साथ ही शोर मचाने पर पड़ोस के कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें भी डांट डपट कर भगा दिया। इसके बाद आरोपी ससुर, पति, सास, ननद, जेठ व जेठानी ने पीड़िता की बलि देने की कोशिश की। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसे बचा लिया और मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि थाना पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं एसएसपी केबी सिंह ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें