दहेज में कार न देने पर विवाहिता का उत्पीड़न
गुलावठी। स्थानीय मोहल्ला नन्नू खां निवासी विवाहिता ज्योति वर्मा पुत्री विजय वर्मा ने अपने पति जगमोहन, ससुर ओमप्रकाश, सास मूर्ति देवी, जेठ बिजेंद्र तथा देवर अभिषेक निवासीगण विजय नगर गाजियाबाद को नामजद करते हुए थाने में उसका दहेज के लिए उत्पीड़न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ज्योति वर्मा का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2012 में गाजियाबाद निवासी जगमोहन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर रहे थे, जिसके लिए उसके साथ मारपीट व उत्पीड़न किया जाता था। गत 24 अप्रैल को आरोपी उसे मारपीट कर गुलावठी छोड़ गए। पुलिस ने ज्योति वर्मा की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच सीओ सिकंदराबाद दीक्षा सिंह कर रही है।