फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतेले भाई ने किया दुष्कर्म, पिता ने घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोतेले भाई ने किया दुष्कर्म, पिता ने घर से निकाला
विज्ञापन


बुलंदशहर। महिला अपराध को लेकर पुलिस कितनी सजग और सक्रिय है इसकी एक बानगी देखने को मिली। जब पीड़िता ने पिता से सोतेले भाई के दुष्कर्म की की शिकायत की तो पिता ने बेटी और मां को घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे मां-बेटी दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पहासू क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी देहात को शिकायत देकर बताया कि उसके सोतेले बेटे ने उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके विरोध में आवाज उठाई तो पति ने मां-बेटी दोनों को घर से निकाल दिया। जिसके बाद पहासू पुलिस से मामले में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से वह दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसपी देहात रईस अख्तर ने पहासू पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें