फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में सराफा व्यापारी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में सराफा व्यापारी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- अनूपशहर थाना क्षेत्र में बीते दिनों आरोपियों ने की थी लाखों की लूट
- देर रात अनूपशहर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अनूपशहर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान बीते दिनों सराफा व्यापारी से लूट करने वाले दो लुटेरों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी गई रकम में से 20 हजार रुपये, लूटी गई करीब डेढ़ किलो चांदी, अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अनूपशहर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ ने बताया कि 27 जून को मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रहलादनगर निवासी सराफा व्यापारी मनोज कुमार पुत्र किशन लाल ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मनोज ने बताया था कि वह जेवरात बनाने व बनवाने का काम करता है। 27 जून को वह अनूपशहर के दुकानदारों से चांदी व नकदी कलेक्श्सान कर बस से मेरठ लौट रहा था। तभी दोपहर करीब सवा तीन बजे अनूपशहर क्षेत्र के कलां बंबा के पास बाइक सवार चार-पांच अज्ञात बदमाशों ने बस रुकवा कर उससे 1.40 लाख रुपये व 1.5 किलोग्राम चांदी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की कर रही थी। बृहस्पतिवार देर शाम थाना प्रभारी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि सराफा व्यापारी से लूट की घटना में शामिल दो लुटेरे गंगनहर की पटरी से स्याना की ओर आ रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ गंगनहर की पटरी डरोरा अमरपुर पुलिया पर चेकिंग शुरू की। तभी उन्हें दो व्यक्ति बाइक पर आते दिखे, जब पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो आरोपी टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। जवाब में पुलिस ने फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। मुठभेड़ में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आरोपियों की शिनाख्त अशोक उर्फ भूरा पुत्र यशपाल निवासी गांव पवसरा थाना अगौता व देवेंद्र उर्फ पोटला पुत्र रामवीर सिंह निवासी गांव शाहपुर कोठरा थाना पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ़ के रुप में हुई। आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी में से 20 हजार रुपये व करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी, अवैध हथियार व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें