नाचनी (पिथौरागढ़)। बरसात के सीजन में जिले पर आपदा की मार पड़ रही है, लेकिन रोक के बावजूद एक निजी कंपनी केबल बिछाने के लिए जेसीबी से सड़क की खुदाई कर रही है, जिससे सड़क कमजोर हो रही है।
डीएम सी रविशंकर ने केबल बिछाने के लिए जेसीबी से सड़कें खोदने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद थल-ओड्यारी सड़क पर निजी कंपनी कई दिनों से जेसीबी के माध्यम से खुदान कर रही है। शुक्रवार को भी जेसीबी से खुदान जारी रहा। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोहाघाट के अधीन है।
अवर अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि जेसीबी से सड़क खोदने की जानकारी अधिशासी अभियंता एलडी मथेला को दी गई थी। बताया कि मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी जा रही है। जेसीबी से सड़क खोदने में रोक लगवाई जाएगी।