फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकार किशोरी को आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ पीड़िता को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को आरोपी युवक व उसके साथी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस दो माह से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने अब एसएसपी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जहांगीराबद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी ने सोमवार को अपने परिजनों के साथ एसएसपी से मामले की शिकायत करने पहुंची। किशोरी ने बताया कि वह जहांगीराबाद स्थित एक स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। करीब दो माह पूर्व वह स्कूल जा रही थी। तभी गांव निवासी एक युवक ने उसे रास्ते में ही रोककर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ करने लगा था। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला था। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरा मामला बताया था। जिसके बाद परिजनों संग पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन, पुलिस अभी तक न तो मामले की कोई रिपोर्ट दर्ज कर की और न ही मामले में कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें