फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के सहकर्मी व साथियों ने किया करोड़ों का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के एमडी व कर्मचारियों ने किया करोड़ों का गबन
विज्ञापन

- पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर की कार्रवाई की मांग
-1099 सदस्यों के रजिस्ट्रेशन की करोड़ों रुपये की फीस का हुआ गबन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर निवासी एक व्यक्ति की कंपनी के सहकर्मी ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर कंपनी के करोड़ों रुपयेे का गबन कर दिया। पीड़ित ने अब एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निवासी धर्मेश कुमार शर्मा ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर ईडब्ल्यूपी मार्केटिंग प्रा.लि. कंपनी का खोली थी। वह खुद अपने साथी के साथ उस कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर हुआ था। कुछ समय बाद उनके साथी ने कंपनी छोड़ दी। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति को कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। उसके साथ सात अन्य मैनेजमेंट टीम के सदस्यों को भी रखा गया था। कंपनी के नियमानुसार दोनों मैनेजिंग डायरेक्टर में से किसी भी एक की अनुमति से किसी अन्य व्यक्ति को कंपनी को सदस्य बनाया जा सकता था। इसी का फायदा उठाते हुए साथी मैनेजिंग डायरेक्टर ने सातों टीम सदस्यों के साथ कंपनी के 1099 सदस्यों के रजिस्ट्रेशन की रकम का गबन कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने कंपनी के 7,70,96000 रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें