फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानपुर विस्फोट प्रकरण: मकान मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दानपुर विस्फोट प्रकरण: मकान मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- बीते चार अप्रैल की देर रात मकान में अचानक हुआ था विस्फोट
- विस्फोट में एक युवती व एक बच्ची की गई थी जान
अमर उजाला ब्यूरो
दानपुर। डिबाई क्षेत्र के गांव दानपुर में बीते माह चार अप्रैल को एक मकान में हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन, आरोपी मकान मालिक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गत माह चार अप्रैल की देर रात दानपुर निवासी साबू पुत्र फैंसी के मकान में अचानक विस्फोट हो गया था। जिसमें साबू की 18 वर्षीय पुत्री फरीदा व पांच वर्षीय भतीजी आलिया की मौत हो गई थी। जबकि, चार अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उस दौरान मकान मालिक ने पुलिस को हादसे का कारण सिलिंडर में विस्फोट होना बताया था। जबकि, पुलिस जांच के दौरान घर में रखे सिलिंडर सही पाए गए थे। सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में सामने आया था कि घर में भारी मात्रा में विस्फोटक रखा हुआ था। जिसमें आग लगने के कारण विस्फोट हुआ था। गांव के चौकीदार नरेश कुमार की तहरीर के आधार पर आरोपी मकान मालिक साबू के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी का दंभ भर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें