फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा व्यक्ति को मृत दर्शा हड़पी जमीन, बैंक से भी ले लिया लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदा व्यक्ति को मृत दर्शा हड़पी जमीन, बैंक से भी लिया लोन
विज्ञापन

- जानकारी होने पर पीड़ित वृद्ध के पुत्र ने ताऊ के बेटे समेत चार पर लगाए आरोप
- एसएसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक वृद्ध को उसके भाई के बेटे ने मृत दर्शा कर पहले उसकी जमीन हड़प ली और फिर बैंक से उसके नाम पर लोन भी ले लिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित वृद्ध के पुत्र ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के चोला गांव निवासी सतीश पुत्र राजपाल उर्फ बुद्धी ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ताऊ के लड़के ने उसके पिता को मृत दर्शाकर पैतृक संपत्ति अपने नाम करा ली थी। जिसका पता चलने पर पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत डीएम से की थी। डीएम के हस्तक्षेप के बाद जमीन पीड़ित के नाम हो गई थी। लेकिन, जब पीड़ित को पता चला कि उक्त जमीन पर ताऊ के बेटे ने सुल्तानपुर के एक बैंक से दो लाख 68 हजार रुपये का लोन ले लिया है। पीड़ित ने बताया कि जब उसने बैक जाकर पता किया तो आरोपी के साथ उसके भाई व अन्य दो लोग भी शामिल हैं। पीड़ित ने एसएसपी से चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसएसपी ने मामले में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें