फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईडिल कालोनी में बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइडिल कालोनी में बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत
विज्ञापन

- देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस, नहीं दी किसी ने तहरीर
- नहर कालोनी से पशु चोरी कर ले गए अज्ञात बदमाश, दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने हाइडिल कालोनी में फायरिंग की। कालानी के लोगों में जाग होने पर बदमाश भाग गए। इसके अलावा देर रात में ही नहर कालोनी में बदमाशों ने मकान के बाहर बंधी एक भैंस चोरी कर ली। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हाइडिल कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार देर रात कालोनी में कुछ अज्ञात हथियार बंद बदमाश घूम रहे थे। लोगों के पूछताछ करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नही लग सका। इसके बाद इसी बदमाशों ने हाइडिल कालोनी से कुछ ही दूरी पर स्थित नहर कालोनी में एक मकान के बाहर बंधी भैंस चोरी कर लिया। कालोनी निवासी चतरपाल सिंह ने बताया कि बीते कई वर्षों से वह कालोनी में रहता है। बुधवार देर रात अज्ञात चोर घर के बाहर बंधी भैंस चोरी कर ले गए। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि हाइडिल कालोनी की घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। नहर कालोनी में पशु चोरी मामले की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें