फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- एक कार और पांच लाख नकद मांग रहे थे आरोपी, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
अहार।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की डोली उठने से पहले ही दहेज लोभियों ने रिश्ता तोड़ दिया। आरोपी अतिरिक्त दहेज के रूप में एक कार और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शनिवार शाम को बारात आनी थी, लेकिन आरोपियों ने मांग पूरी न होने पर बारात लाने से इंकार कर दिया। पुलिस न पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि वह किसान है। जैसे-तैसे वह अपना व परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। बीते दिनों उसने अपनी बेटी की शादी जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव अंधियार निवासी युवक रविंद्र पुत्र भानु प्रताप के साथ तय की थी। आठ मई को आरोपियों की मांग व अपनी हैसियत के अनुसार पीड़ित ने बेटी की सगाई भी कर दी थी। शनिवार को (12 मई) को बारात आनी थी। तभी शनिवार सुबह दूल्हे के पिता भानु प्रताप ने फोन कर दुल्हन पक्ष से अतिरिक्त दहेज के रूप में एक कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। पीड़ित पिता ने जब इतना सब कुछ देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने बारात लाने से इंकार कर दिया। साथ ही आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ अहार तेज सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी दूल्हे रविंद्र, पिता भानु प्रताप, मां- धर्मवती, भाई सौरभ, चाचा नेपाल सिंह और बाबा रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें